मानव मस्तिष्क (HUMAN BRAIN) : कार्य एवं संरचना
मस्तिष्क (Brain) :-
इसे दिमाग भी कहा
जाता है | मस्तिष्क
मानव शरीर का एक केन्द्रीय अंग है | ये अंगो पर नियंत्रण तथा
सूचनाओं का विनिमय करता है | ये शरीर के क्रियाकलापों को
नियंत्रित करता है | स्वस्थ मस्तिष्क का वजन लगभग 1.4 किलो
होता है | जो खोपड़ी के द्वारा सुरक्षित रहता है | मस्तिष्क
के आवरण के बीच एक खांच की तरह का द्रव्य जिसे मस्तिष्क मेरुद्रव्य कहते
हैं पाया जाता है |
मस्तिष्क के तीन
भाग होते है (parts of Brain) :–
अग्र मस्तिष्क
मध्य मस्तिष्क
अग्र मस्तिष्क (Fore Brain):-
प्रमस्तिष्क
(Cerebrum), थेलेमस, तथा हाईपोथेलेमस मिलकर अग्र मस्तिष्क का निर्माण करते है | प्रमस्तिष्क जमनव मस्तिष्क का लगभग
80-85 प्रतिशत भाग होता है |
यह मस्तिष्क का वो
भाग है जो चेतना, ज्ञान, सोचने विचारने आदि कार्यो को पूरा करता है | एक
लम्बा गहरा विदर प्रमस्तिष्क को दाएँ व बाए गोलार्द्धों में बांटता है | यह
विदर प्रान्तस्था या वल्कुट या कोर्टेक्स (Cortex) कहलाता
है | अंदर की ओर श्वेत द्रव्य से बने भाग को मध्यांश कहते है |
घूसर द्रव्य में कई
तंत्रिकाएं पायी जाती है | इनकी अधिकता के कारण ही इस द्रव्य का रंग घूसर दिखाई
देता है |
दोनों गोलार्द्ध आपस
में कार्पस कैलोसम की पट्टी द्वारा जुड़े होते है | प्रमस्तिष्क चारो ओर से थेलेमस
से घिरा रहता है | थेलेमस संवेदी व प्रेरक संदेशो का केंद्र है | अग्र मस्तिष्क के
डाइएनसीफेलोन भाग पर हाईपोथेलेमस स्तिथ होता है | यह भाग भूख, प्यास, निद्रा,
ताप, मनोभावनाओं की अभिव्यक्ति करता है |
मध्य मस्तिष्क (Mid Brian):-
यह चार पिंडो में
विभाजित रहता है | ये हाईपोथेलेमस तथा पश्च मस्तिष्क के मध्य होता है |
प्रत्येक पिंड को कॉर्पोरा क्वाड्रीजेमीन (Corpora Quadrigemina) कहा
जाता है | ऊपरी दो पिंड द्रष्टि के लिए तथा निचले दो पिंड श्रवण के लिए उत्तरदायी
है |
पश्च मस्तिष्क (Hind Brain) :-
यह भाग अनुमस्तिष्क,
पोंस तथा मध्यांश को समाहित करता है | अनुमस्तिष्क (Cerebellum) मस्तिष्क का दूसरा बड़ा भाग है जो एच्छिक पेशियों जैसे हाथ या पैर को
नियंत्रित करता है | यह एक विलगित सतह वाला भाग है जो न्युरोंस को अलग से स्थान
देता है | पोंस (Pons) मस्तिष्क के विभिन्न भागों को आपस में जोड़ता है
| मध्यांश अनैच्छिक क्रियाओं को नियत्रित करता है जैसे हृदय की धड़कन,
रक्तदाब, पाचक रसों का स्त्राव आदि | यह मस्तिष्क का अंतिम भाग है जो मेरुरज्जु से
जुड़ा होता है |
यह भी पढ़े :- मानव तंत्रिका
तंत्र (Human Nervous System)
0 Comments